जौनपुर में शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित
श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1994-95 में उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर था। जिसके खिलाफ पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह ने आवाज उठाई। जौनपुर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की कर्मभूमि रही है। शहीद उमानाथ सिंह ने उनके भाव को आगे बढ़ाते हुए तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाया था। इस समय सरकार समानता का भाव पैदा करने का काम कर रही है। सीएम योगी शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माल्यार्पण करते सांसद केपी सिंह।
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब, गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें​ कि समाजवाद, साम्यवाद नहीं राम राज्य से भारत चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास से पहली बार गरीबों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 25 करोड़ खाते खोले गए जिसमें 82 करोड़ रुपये उनके द्वारा बैंक खाते में जमा किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट
करते टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह।
2014 से अब तक 8 लाख 85 हजार आवास तैयार किए। स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2018 से 2 अक्टूबर 2020 तक विशेष कार्यक्रम चलेगा। सरकार ने 15 माह में एक करोड़ 25 लाख शौचालय का निर्माण किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के खूब नारे दिए लेकिन ईमानदारी से काम नहीं किया। 1970 के दशक में कांग्रेस ने ​कई योजनाएं चलाई लेकिन योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पाया। आज सरकार ने 87 लाख परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराया। 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए।
जौनपुर के टीडी पीजी कालेज में शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद केपी सिंह,
टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह।
उन्होंने कहा कि शहीद उमानाथ सिंह ने आदर्श प्रस्तुत कर बेहतर जनप्रतिनिधि होने का प्रमाण सामाजिक रूप से दिया। सपा के हल्लाबोल पर व्यापारियों के उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा को लेकर शहीद हुए। सीएम ने जौनपुर में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम स्व. उमानाथ सिंह के नाम पर रखने की घोषणा किया। कार्यक्रम में टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जौनपुर के टीडी पीजी कालेज में शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं
पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित लोग।
इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद डॉ. केपी सिंह, रामचरित्र निषाद, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश मिश्रा, डॉ. लीना तिवारी, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, हरि प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप​ सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश सिंह बब्बू, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, रामहित निषाद, दारा सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, रामआसरे सिंह, महेंद्र गुप्ता, अरविंद सिंह, सतीश सिंह, विनोद तिवारी, बांके लाल सोनकर, अजय सिंह, विनय सिंह, सभासद रामकृष्ण बिन्द, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।