जौनपुर। नगर के मोहल्ला नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने 2 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होने वाले कैंडिल मार्च पर विस्तृत चर्चा किया।

उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त अध्यापक 2 अक्टूबर को सायं 5 बजे निर्धारित स्थान पर सभी अध्यापक एकत्रित होंगे। वहाँ से प्रारंभ कैंडिल मार्च गांधी प्रतिमा पर समाप्त होगी। जिलामंत्री संजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने ब्लॉकों में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़े और शीघ्र अपने अपने ब्लाकों के कार्यकारणी का विस्तार करें।
श्री सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में 24 व 25 नवंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन बोधगया बिहार में आयोजित होना है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को शामिल होने के लिए आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी ने सभी पदाधिकारियों के से आह्वान किया कि ये संगठन की मजबूती और संघर्ष का प्रतिफल है। जनपद के इतिहास में पहली बार 794 शिक्षकों का पारदर्शी ढंग से पारस्परिक स्थानांतरण हुआ।

बैठक को संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, संग़ठन मंत्री रामसिंह राव, बक्शा अध्यक्ष सरोज सिंह, बदलापुर अध्यक्ष अनिल यादव, सुइथाकला अध्यक्ष सतीश सिंह, शाहगंज अध्यक्ष अभिषेक सिंह, खुटहन अध्यक्ष प्रमोद यादव, रोहित यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने संबोधित किया।
जिला कमेटी ने अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में अनिल यादव, अभिषेक सिंह और अश्वनी सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल, गिरीश सिंह, दिनेश मौर्या, संतोष सिंह बरसठी, शिवम सिंह, संजय राय, मुन्नालाल यादव, स्वतंत्र कुमार, मृत्युंजय सिंह, विकास, राजकुमार, अखिलेश सिंह, अध्यक्ष मुफ्तीगंज सतीश पाठक, रामकृपाल यादव आदि उपस्थित रहे।