लखनऊ: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एलयू कुलपति पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। मंगलवार को राजधानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सड़को पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया,परिषद के कार्यकर्ताओं ने एलयू कुलपति का पुतला फूंका तथा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति की कार्य प्रणाली से नाराज हैं, परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुलपति तानाशाह रवैया अपना रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं, लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति का कई बड़े नेताओं से नाता होने के चलते तानाशाही करने का आरोप परिषद ने लगाया वहीँ छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का महाविद्यालय के गेट पर पुतला फूंका अपना विरोध व्यक्त किया।