जौनपुर। दुष्कर्म की पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 3 जून 2018 को उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया।

इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। बल्कि उनसे मिलकर सुलह का दबाव बना रही है। एक चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कहा कि वह गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत उसने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर दो बार कर चुकी है।