जौनपुर: समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जुटेंगे कई दिग्गज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन 27 सितंबर 2018 को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के पास स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि दयाराम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसुंदर दास निषाद एमएलसी व मुख्य सचेतक विधान परिषद, एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, प्रदेश सचिव सपा जवाहर लाल मौर्य, पूर्व मंत्री राज नारायन बिंद, प्रदेश सचिव सपा लालता प्रसाद बीयार व पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी राहुल त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख सहित सभी पदाधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है।