जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने जेसी सेवा सप्ताह के अर्न्तगत संस्था अध्यक्ष संतोष अग्रहरी की अध्यक्षता में जल संरक्षण हेतु विशाल गोष्टी का आयोजन नगर के नव दुर्गा मंदिर नखास पर किया जिसमें मुख्य अतिथि संजय गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। सभी के द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ लिया गया।


सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को सभी के समक्ष रखा वक्ताओं ने बताया कि जल अमूल्य है इसकी संरक्षण की बहुत ही आवश्यकता है बिना जल के यह जीवन नहीं चल सकता। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष आलोक सेठ पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर चंद्रशेखर जायसवाल, शशांक सिंह रानू, दीपक बाधवा, हफीज शाह, अमित निगम, भरत सेठ, रमेश श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक अतुल गुप्ता एवं संजीव जायसवाल जी थे संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया। जेसी सेवा सप्ताह चेयरमैन नीरज श्रीवास्तव एवं उप चेयरमैन संजय गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।