जौनपुर। जिला जेल में शनिवार को हुई मारपीट में एक बंदी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के अंदर बैरक नंबर 3 में दो बंदियों के बीच मारपीट हो गई थी।
बदलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला विशाल सिंह गंभीर मामले में जेल में बंद है। उसे बैरक नंबर तीन में रखा गया है। शनिवार को किसी बात को लेकर चंदन नामक बंदी से कहासुनी हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। चंदन ने धारदार हथियार से विशाल पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदन को भी चोटें आई हैं।