जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा (बोड़रापुर) गाँव में सोमवार की रात दामाद ने अपने 75 वर्षीय राजनाथ सिंह ससुर की गोली मारकर हत्या कर दिया। राजनाथ सिंह के लड़की किरण की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ही मधुपुर गूतवन निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह से हुई है।धीरेंद्र फौज में नायक (डीजी) पद से रिटायर्ड है। धीरेंद्र पत्नी किरण के साथ अहमदाबाद रहता था। करीब 10 दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर आपस मे अनबन हो गई थी। जिसकी सूचना मायके वालों को मिली तो ससुर राजनाथ ने किसी को भेजकर अहमदाबाद से बेटी किरण को अपने घर बुला लिया।
धीरेंद्र रविवार शाम अहमदाबाद से ससुराल आ धमका। रात भर ससुराल में रहा और पत्नी को विदा करने को कहने लगा लेकिन ससुराल वालों ने साफ मनाकर दिया। सोमवार सुबह ससुराल वालोंं ने धीरेंद्र को अहमदाबाद जाने के लिए मड़ियाहूं स्टेशन पर भी छोड़ दिया था। लेकिन धीरेंद्र अहमदाबाद न जाकर आधी रात नशे में धुत होकर फिर ससराल पहुंच गया। बाहर सो रहे ससुर राजनाथ सिंह से पत्नी को बाहर निकालने को कहने लगा। ससुर के मना करने पर दामाद धीरेंद्र ने क्रोध से आग बबूला होकर ससुर के पेट मे गोली मार दिया जिससे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले अवाक रह गए जब परिवार के लोग घर के बाहर आना चाहा तो असलहा लेकर उनको भी दौड़ा लिया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुचकर धीरेंद्र को दबोचना चाहा तो धीरेंद्र ने फिर से फायर कर दी जिसमें गांव के प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए। संजोग अच्छा था गोली जमीन पर लगी और उसमें से छर्रा छिटककर चारों को लगी। नहीं तो कुछ भी हो सकता था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव को मयफोर्स पहुंचने पर आरोपित धीरेंद्र ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।