आप की उम्मीद 
जौनपुर। जेसीआई सप्ताह के तीसरें दिन जेन्डर इक्वालिटी यू एन एस डी जी 5 के तहत जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा अनेक कार्यक्रम ओलंदगंज स्थित होटल पूर्वांचल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महिलाओं के कौशल विकास पर पाक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें लखनऊ से पधारी पंकज भदौरिया एकेडमी की मास्टर शेफ श्रीमती मोनिका सिंह ने कहा कि पाक कला के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अनेक सम्भावनाएं है एक कुशल शेफ की हर जगह बड़े बड़े होटलों इत्यादि में भी बहुत डिमाण्ड रहती है इसके अलावा आप अपना खुद का भी ट्रेनिंग सेन्टर खोलकर स्वावलम्बी एवं आत्म निर्भर बन सकती है। 


उन्होंने पाक कला से सम्बन्धित उपस्थित लोगों से प्रेक्टिकल कराकर अपने हुनर को लोगों से साझा किया। उन्होनें ने चाकलेट केक अनेकों प्रकार के डीश 10 मिनट में चार प्रकार की सब्जियां तैयार करने के अनेक तरीके बताये। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जेन्डर इक्वालिटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके अर्न्तगत महिलाओं ने लैंगिक समानता पर चर्चा की तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ 15 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा स्त्री व पुरुष एक गाड़ी के दो पहियों के समान है जिनका आपस में संतुलन होना जरूरी है उन्होंने कहा पति पत्नी का रिस्ता दोनो पैरो के सामान होना चाहिए यदि एक पैर मे दिक्कत है तो दुसरा उसे सहारा देकर आगे बढ़ाए तभी बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है।
कार्यक्रम के तृतीय चरण में महिलाओं ने अपने अपने हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की प्रर्दशनी लगाई हस्त निर्मित अनेक प्रकार के खिलौने सिनरी, पेन्टींग, फ्लावर पॉट, शाल, कुशन, रद्दी चीजों से निर्मित अनेक प्रकार के वस्तुओं को भी प्रदशनी में प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने महिलाओं के इस हुनर की जमकर तारीफ की और खुले मन से खरीददारी भी किया। जिससे महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ा।

कार्यक्रम में जेसीरेट रीता कश्यप को उपविजेता और संगीता सेठ को विजेता का पुरस्कार संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने प्रदान किया। अन्त में प्रोग्राम डायरेक्टर अन्जू अग्रहरी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सप्ताह चेयरमैन विष्णु सहाय ने उपरोक्त कार्यक्रमों को महिलाओं के लिए अत्यन्त्र उपयोगी बताया। कार्यक्रमों का संचालन सचिव कार्तिक सेठी व एकता गुप्ता ने किया। मौके पर अन्जू गुप्ता, सारिका सोनी, गुन्जन गुप्ता, शालिनी सेठ, रीता कश्यप, प्रियंका गुप्ता, सीमा सहाय, प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका पाण्डेय, शकुन्तला बैंकर, सुजीत अग्रहरी, सचीन सोनी, प्रदीप सेठ, श्याम सेठ, विनोद अग्रहरी, अमित पाण्डेय, अभिताष गुप्ता, राजेश गुप्ता इत्यादी उपस्थित रहे।