जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को मुम्बई में एक लूट के आरोप में शनिवार मुम्बई पुलिस ने आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार महराजगंज थाना के क्षेत्र बगौझर निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र उमाशंकर मुम्बई के पालघर जिले के पाड़ा थाना क्षेत्र में एक लूट में आरोपी है। वह काफी दिनों से ​फरार चल रहा था। आरोपी को उसके घर से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर पुलिस मुम्बई लेकर चली गयी। यह आरोपी मुम्बई लूटकाण्ड में शामिल था।
फरार होकर अपने घर आ गया था जिसकी तलाश में मुम्बई पुलिस शनिवार को महराजगंज पुलिस के साथ पहुंचकर उसके घर से गिरफ्तार कर मुम्बई लेकर चली गयी। एसओ निसात जमा खां का कहना है कि संतोष मुम्बई में लूट का आरोपी है। जिसे मुम्बई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।