जौनपुर। नगर के बाबा बारीनाथ मठ परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया और पौधरोपण किया। 

इस अवसर पर संयोजक सारिका सोनी, राजू दादा, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल पमपम, विवेक जायसवाल, मधु रानी, शैल साहू, शशि मौर्या, ​नीतू सिंह, अंजू पाठक, अशोक मौर्य, सरस गौड़, रविन्द्र नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।