जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस क्रान्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु भाई पटेल की अनुमति से उत्तर प्रदेश कांग्रेस क्रान्ति के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यव्रत उपाध्याय द्वारा जौनपुर के समीर असलम खान को कांग्रेस क्रान्ति का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समीर असलम नवचयनित नगर अध्यक्ष कांग्रेस क्रान्ति।
इसकी जानकारी होने पर श्री खान के शुभचिंतकों सहित पार्टीजनों ने उन्हें बधाई दिया है। इस बाबत श्री खान ने कहा कि कांग्रेस क्रान्ति के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यव्रत उपाध्याय ने जो जिम्मेदारी देते हुये मुझ पर विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
साथ ही राहुल गांधी, मनु भाई पटेल एवं सत्यव्रत उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।