जौनपुर: गांधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालेगी साहू कल्याण समिति | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे से विशाल शोभायात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष माया टण्डन व पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन हैं। श्री गुप्त ने जनपद के समस्त सामाजिक संगठनों व सम्मानित नागरिकों से उक्त शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील किया है।