जौनपुर: प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी यादव को किया सम्मानित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी यादव की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त शुक्रवार की देर शाम विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी रूस्तम खां, आशाराम यादव, लालजी यादव, रामदुलार, लालमणि यादव, विजय कुमार तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रामकृपाल यादव, केके त्रिपाठी, दिलीप कुमार, फूलचन्द्र यादव, लालजी यादव, दिनेश कुमार, रामचरित्र आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इनके कार्यों की प्रशंसा किया। साथ ही स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, रामायण, छाता आदि उपहार देकर सम्मानित किया।