बदलापुर, जौनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस की आवाज संगठन की तरफ से कोतवाली बदलापुर के कोतवाल को जिलाध्यक्ष चंदन निगम ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष चंदन निगम ने बताया कि यह ऐसा त्योहार है जिसे पुलिस के जवान धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाएं जाते हैं और सभी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है। जिसकी वजह से पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी होली, दीपावली, दशहरा जैसे सभी त्योहार पर अपना कर्तव्य निभाते हैं। खासतौर पर मंदिर भी सजाया जाता है। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में जब कंस को भविष्यवाणी हुई कि उसकी बहन यानी देवकी और वासुदेव का पुत्र उसकी मृत्यु का कारण बनेगा तो कंस ने उन्हें कारागार में डाल दिया। जिसके बाद देवकी और वासुदेव के जितने भी बच्चे हुए कंस ने सभी का वध कर दिया। लेकिन जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो ऐसा चमत्कार हुआ कि जेल के सभी ताले टूट गए। दरवाजे अपने आप खुल गए। इतना ही नहीं जितने भी संतरी या सिपाही, द्वारपाल पहरे पर लगे थे। सभी गहरी नींद में सो गए। श्री कृष्ण के इस माया की वजह से ही पुलिस थानों में हर साल जन्माष्टमी यानी कृष्ण जन्मोत्सव मनाती है। इस मौके पर बदलापुर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, संगठन मंत्री आकाश चौरसिया, मंत्री निशु आदि उपस्थित रहे।