सुरेश गांधी
वाराणसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर उत्तरी के लोकप्रिय विधायक रवीन्द्र-जायसवाल का 52वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग सारंगनाथ महादेव मन्दिर सारनाथ में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद वहां मौजूद 52 महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु उन्हें निःशुल्क सिलाई मशीन दी।
52 वरिष्ठजनों का रुद्राक्ष की माला व अंगवस्त्र भेटकर उनका आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने ‘मेरा बृक्ष मेरी संतान‘ का अनुश्रवण करते हुए 52 पौधे का बृक्षारोपण भी किया। अंत में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज में बाँटी, चोखा का आनंद लिया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित 52 किलो का केक भी काटा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधिति करते विधायक रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि वे शहर उत्तरी के विकास के लिए संकल्पित है। विकास में धम की कमी आड़े नहीं आयेंगी। गरीब एवं असहायों के विकास हेतु हर संभव कोशिश की जायेगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ जनता को शम प्रतिशत मिले इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही वे स्वयं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर अपनी पैनी निगाह रखते हैं।