जौनपुर: भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 30 को | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो हिन्दी एवं संस्कृत भाषा में होगा। यह आयोजन 30 सितम्बर दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से नगर के टीडी महिला महाविद्यालय में होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि रमेश प्रसाद मिश्र अपर जिलाधिकारी और डा. नवीन वर्मा प्रोफेसर मेरल विश्वविद्यालय हैं।
प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल ने समस्त सम्बन्धित लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।