लखनऊ: मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत खोले गये 10 क्रय केन्द्र
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद लखनऊ में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद हेतु खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 04 एवं सी0एफ0 के 06 कुल 10 धान क्रय केन्द्र खोले गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नवीन मण्डी स्थल, बक्शी का तालाब, मोहनलालगंज व सरोजनीनगर में खाद्य विभाग की विपणन शाखा द्वारा धान क्रय केन्द्र तथा साधन सहाकरी समिति समेसी, साधन सहकारी समिति गढ़ा (असलमनगर), साधन सहकारी समिति इस्माइलनगर (लक्ष्मणपुर), एफ0एस0एस0 मलौली (गोसाईगंज), साधन सहकारीी समिति, नगराम दक्षिण तथा साधन सहकारी समिति कुरैनी में पी0सी0एफ0 द्वारा धान क्रय केन्द्र खोले गये है। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शासन द्वारा धान क्रय नीति के अनुसार नियमानुसार धान क्रय किये जाने के निर्देश दिये है।