लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को सलाम करते हुए, अगस्त महीने को यादगार बनाने के लिए भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों को जनता में पहंुचाने और राष्ट्रीय भावना जागृत करने के लिये जो विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वह अति सराहनीय कार्य है।
हमें अपने जीवन में भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों को स्मरण कर शिक्षा के प्रति प्रेरित होना चाहिए। शिक्षा ही हमें दूसरों की भलाई और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, इसलिए हमें हमेशा शिक्षा की ओर जागरूक होना है। हमें कभी असफताओं से निराश नहीं होना चाहिए, अगर हम अपने मन में दृढ़संकल्पित होकर शिक्षा ग्रहण करने का प्रयत्न करें, तो हमें अवश्य ही इसमें सफलता मिलेगी। शिक्षा ही हमारी कामयाबी की कंुजी है। 
राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान आज यहां रहमानी फाउण्डेशन, सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से हर मुश्किल मंजिल जीती जा सकती है। इसलिए हमें अपने मकसद के लिए दिन-रात मेहनत करना चाहिए। जो मेहनत और लगन से कोशिश करेगा उसको भविष्य में इसका इनाम अवश्य मिलेगा। जो अपने गुरू की इज्जत करता है, वही उनके आशीर्वाद से हमेशा आगे बढ़ता हैं, उन्हीं का नाम रोशन होता है, और समाज में उन्हें ही सोहरत, व तरक्की नसीब होती है।
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान को चेयरमैन बदरे आलम ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब इण्डिया विन्स फ्रीडम और उनकी प्रतिमा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगीने के चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, शेख शाहरूख, फहाद उस्मान, इब्राहिम, दानिश, लखनऊ फाउण्डेशन के अन्य लोग उपस्थित रहें।