छत्तीसगढ़: राहुल गांधी के दौरे से सदमे में हैं जोगी और भाजपा: डॉ. चरणदास महंत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
रायपुर। 15 साल लगातार शासन करने के बाद भी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रमन सिंह की सरकार आज भी इतनी डरी हुई है कि जब जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा होता है तब तब यह लोग बौखला जाते हैं।
इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की बी टीम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी राहुल गांधी के दौरे के बाद घबरा जाती है जिसका प्रमाण मीडिया रिपोर्ट से जाहिर होता है कि राहुल गांधी के दौरे के पहले और राहुल गांधी के दौरे के बाद हमेशा भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ओर से उटपटांग बयान दिए जाते हैं जो कि पूर्व सुनियोजित होता है। लेकिन अब जनता इन्हें सिरे से नकार चुकी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है। यह कहना है छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री वह चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत का।
डॉ. चरणदास महंत बताया कि राहुल गांधी के दौरे के बाद सभी लोग चाहे वो आदिवासी हो, किसान हो, महिलाएं हो, युवा हो, छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी हो, शिक्षक वर्ग हो या फिर आम जनता, सभी को उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ की जनता न सिर्फ विधानसभा चुनाव 2018 में बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी ज्यादा से ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी को देने का मूड बना चुकी है।