जौनपुर: पंडित जी रामलीला समिति की बैठक दो सितम्बर को | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति टाउनहाल की बैठक 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे गोकुल घाट पुरानी बाजार में होगी। जिसमें संरक्षक मंडल, पदाधिकारी, सदस्य एवं भरत मिलाप सजावट कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी बंधुओं को उपस्थित रहने की अपील की गयी है। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण, रामायण एवं रामलीला शुरु करने पर विचार, रामलीला कराने के लिए टाउनहाल में व्यवस्था, भरत मिलाप के लिए चौकी मंगाने पर विचार, भरत मिलाप पर सजावट व्यवस्था सुंदर कराने पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष किशन हरलालका ने दी।