जौनपुर: लायंस क्लब ने किया गो दान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने पिंजरा पोल पशु अनाथालय (गौशाला) में शुक्रवार को गौ दान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों ने गौशाला को 3 गायों का दान दिया और उनके चारा पानी के लिए 51 सौ रूपए दान स्वरूप दिया गया।
क्लब के अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि गौ दान एक पुनीत कार्य है। हम सबको ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। रीजन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता ने कहा कि जो हम अपने पूजा पाठ में गौ दान स्वरुप धन का दान करते हैं। उस धन को वर्ष भर एकत्रित कर गौशला में दान करके गौ सेवा करें। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने किया। संयोजक धनंजय पाठक ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण हरलालका, अशोक गुप्ता, अरविंद बैंकर, सुनीता पाठक, गौरव श्रीवास्तव, नीरज शाह, चन्दन साहू, अनिल साहू आदि उपस्थित रहे।

#jaunpur #jaunpur_news #uttar_pradesh #uttar_pradesh_news