जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव में गुरूवार की रात करीब 11 बजे बारिश की वजह से कच्चा गिरने से दो लोग घायल हो गए। जबकि एक बकरी की मौत हो गयी।
क्षेत्र के मैरादखान गांव में तेज बारिश की वजह से कल्लू पाल का कच्चा मकान गुरूवार की रात भरभरा कर गिर गया। जिससे कल्लू पाल 60 वर्ष और उनकी पत्नी मकान घर नवराजी पाल 55 वर्ष घायल हो गए। संयोग ही था कि घर के सदस्य मकान के बाहर सोए थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मलबे में दबने से एक बकरी की मौत हो गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबने से नष्ट हो गया। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।