जौनपुर। पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वैसे तो जौनपुर कई बार आ चुके थे पर १९६३ में लोकसभा के उप चुनाव के दौरान वह यहां महीने भर तक रुके थे।
वह जनसंघ के प्रत्याशी रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय के चुनाव का संचालन कर रहे थे। उस चुनाव के दौरान शहर का शायद ही कोई गली मोहल्ला बाकी रहा हो जहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी न गए हों। उन्होंने यहां कई जन सभाएं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया था। जिले के कई नेताओं से उनके करीबी संबंध थे। जौनपुर की इमरती उन्हें बहुत पसंद थी। 
जौनपुर में उनके व्यक्तिगत मित्र भी थे। जिनसे उनका लगाव जीवन पर्यंत बना रहा। इनमें प्रमुख रूप से राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दुबे और राजा सिंगरामऊ श्रीपाल सिंह थे। 1963 में पं. दीन दयाल उपाध्याय चुनाव लड़ रहे थे।