लखनऊ: केरल में आई आपदा पीड़ितों को राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ की आर्थिक सहायता | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। केरल राज्य में आई आपदा से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष उत्तर प्रदेश से स्वीकृत 15 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का बैंक-ड्राफ्ट नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन धनलक्ष्मी के. द्वारा केरल के स्थानिक आयुक्त पुनीत कुमार को केरल भवन में प्रदान किया गया। स्थानिक आयुक्त केरल प्रदेश पुनीत कुमार ने उक्त सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सरकार को केरल सरकार की तरफ से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अपर स्थानिक आयुक्त, उत्तर प्रदेश सौम्य श्रीवास्तव, केरल एवं उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केन्द्र के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।