लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार शुक्ला ने बुद्धेश्वर चौराहा स्थित प्रदेश कार्यालय पर 25 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार शुक्ला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने शुभम श्रीवास्तव को पूर्वांचल अध्यक्ष व मोहित पांडेय को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निवर्हन करें। जिससे राष्ट्रवादी युवा वाहिनी संगठन एक उच्च स्थान पर बना रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी युवा वाहिनी गैर राजनीतिक संगठन है। जिसमें किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ​ही जिलाध्यक्ष को संगठन की रूपरेखा व संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर रितेश पांडे, करन शुक्ला, विवेक पांडे, रितिक राज सैनी, अनुराग शुक्ला, रिषभ मिश्रा, राजन त्रिपाठी, प्रदीप, शिवम, शुभम, दीपक, संदीप, लवकुश सचान, उदय, रोशन आदि मौजूद रहे।